बीकानेर : रोडवेज बस पर पत्थराव करने वाले दोनों आरोपियों पर केस दर्ज

बीकानेर

बीकानेर : रोडवेज बस पर पत्थराव करने वाले दोनों आरोपियों पर केस दर्ज

बीकानेर। खाजूवाला कस्बे में रोडवेज पर पत्थराव कर बस परिचालक व चालक के साथ मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा हरध्यानसिंह निवासी 58 आरबी थाना रायसिहनगर ने खाजूवाला पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि 22 दिसंबर दोपहर करीब सवा तीन बजे के आसपास खाजूवाला 6 पीएचएम में 13 केएलडी निवासी प्रेमकुमार पुत्र पूर्णाराम व पुनम पुत्र पूर्णाराम ने रोडवेज बस पर पत्थराव किया, जिससे बस के शीशे टूट गए। आरोपियों ने बस परिचालक व चालक के साथ मारपीट की तथा सार्वजनिक संपति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच एसएचओ रामप्रताप कर रहे हैं।