बीकानेर : खेत मेें घुसकर की मारपीट, युवतियों से अभद्रता करने का आरोप

बीकानेर

बीकानेर : खेत मेें घुसकर की मारपीट, युवतियों से अभद्रता करने का आरोप

बीकानेर। खेत में घुसकर लज्जा भंग और मारपीट का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोमासर निवासी महिला ने अनवर, असगर, मो. फारूक पुत्र रामजना, रशीद अहमद पुत्र रमजान निवासी सीकर, मुमताज, साबिर, हारून व दो-तीन अन्य निवासी श्रीडूंगरगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके खेत में घुसकर मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटियों के साथ अभद्रता करते हुए लज्जा भंग की। प्रार्थिया के अनुसार आरोपियों ने इस दौरान जाति को निशाना बनाते हुए जाति सूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर लज्जा भंग सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 thoughts on “बीकानेर : खेत मेें घुसकर की मारपीट, युवतियों से अभद्रता करने का आरोप

  1. Pingback: tadalafil mg

Comments are closed.