बीकानेर। जिले के खाजूवाला इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा होते होते बच गया । जंहा खाजूवाला के 2 कालूवाला गांव के पास एक बस अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जहां खेजड़ी के पेट से जा टकराई। अगर खेजड़ी का पेड़ नहीं होता तो बस पलट भी सकती थी। बस में तीस यात्री सवार थे। निजी ट्रेवल्स बिश्नोई ट्रैवल्स की बस निकल रही थी।
बस खाजूवाला के 2 कालूवाला गांव से अनूपगढ़ की तरफ जाती है। 2 कालूवाला से 17 केवाईडी मोड़ की तरफ मुड़ते ही प्राइवेट बस के चालक ने बोलेरो को साइड देने के लिए सड़क से नीचे उतारी। यहां एक गड्ढा था जो बारिश के पानी में नजर नहीं आया। बस अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बच गई, क्योंकि खेजडी के पेड़ का सहारा मिल गया। इस बस में तीस सवारियां थीं, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी थे।
घटना के दौरान पेड़ के कारण सभी सवारियां सुरक्षित रहीं। बस रुकने के साथ ही सवारियों को उतारा गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को वहां से हटवाया और रास्ता फिर से चालू करवाया गया।

