बीकानेर: रुपयों के लेनदेन के मामले से नाराज युवक चढ़ा टावर पर,समझाइश के प्रयास जारी

पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर: रुपयों के लेनदेन के मामले से नाराज युवक चढ़ा टावर पर,समझाइश के प्रयास जारी

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक के मोबाईल टावर पर चढ़ने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है युवक रुपए के लेनदेन के मामले से नाराज होकर टॉवर पर चढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव धर्मास में श्रवण मेघवाल ने रुपयों के लेनदेन में हुई मारपीट के बाद उसने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। मामले में एफआर लगने से युवक नाराज हो गया और टॉवर पर चढ़ गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है, वंही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। गांव के मौजिज लोग अपने स्तर पर युवक को टावर से नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हुए है। खबर लिखे जाने तक प्रयास जारी थे।