बीकानेर : ननद-ननदोई के खिलाफ जान से मारने आरोप,मामला दर्ज
बीकानेर,दैनिक खबरां । शहर के सदर थाना इलाके में होटल में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में समर शेखावत ने अपनी ननद चंद्रावती व ननदोई महवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में प्रार्थिया ने बताया कि वह श्रीराम हेरीटेज नाम से होटल का व्यवसाय करती है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका भाई पिलानी से उसके पास मिलने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान आरोपी होटल पर पहुंचे और अभद्रता करने लगे। आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी लगातार उसे परेशान करते रहते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

