बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते हुआ ट्रेप

Bikaner Rajasthan

बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते हुआ ट्रेप

दैनिक खबरां। बीकानेर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घड़साना थाना क्षेत्र में तैनात एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने एसआई रामेश्वर लाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए ट्रैप किया।


जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज एक प्रकरण में कार्रवाई नहीं करने की एवज में यह राशि मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद बीकानेर एसीबी की टीम ने एडिशनल एसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्रैप के दौरान आरोपी पुलिसकर्मी को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया गया।
फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।