बीकानेर: दुकान में काम करते समय 21 वर्षीय नौजवान युवक की अचानक बिगड़ी तबियत, हुई मौत

बीकानेर राजस्थान

बीकानेर: दुकान में काम करते समय 21 वर्षीय नौजवान युवक की अचानक बिगड़ी तबियत, हुई मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। पुरानी गिन्नाणी स्थित एक दुकान में में कार्यरत नौजवान युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होनें की घटना सामने आई है । घटना को लेकर मृतक के भाई सहीराम निवासी गाढ़वाला नें सदर थाना पुलिस में रिपोर्ट दी है।

प्रार्थी के अनुसार, मृतक जगदीश पुत्र धुड़ाराम जाट (उम्र 21 वर्ष), निवासी गाढवाला, रोज की तरह पुरानी गिन्नानी स्थित निखिल ट्रेडर्स कंपनी दुकान पर काम कर रहा था। दोपहर में लगभग 1.30 बजे साथी स्टाफ के साथ भोजन करने के बाद उसे अचानक शरीर में तेज जकड़न महसूस हुई। स्थिति बिगड़ने पर साथी कर्मचारी उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परीजनो को सुपुर्द कर दिया है,साथ ही मृतक के भाई सहीराम की रिपोर्ट पर सदर थाना नें मर्ग दर्ज कर मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है।