बीकानेर से बड़ी खबर: क़ृषि मंडी के व्यापारी और मुनीम का मर्डर, बदमाशों नें लूटी दुकान व गाड़ी, देखें वीडियो…
दैनिक खबरां, बीकानेर। दीपावली की रात एक और बड़ी खबर सामने आई है। जंहा कृषि मंडी व्यापारी और मुनीम का मर्डर हुआ है। यह मर्डर देर रात्रि को हुआ। जंहा हथियारों से लैस बदमाशो नें दुकान में घुसकर जमकर तांडव मचाया और व्यापारी और मुनीम का गला धारदार हथियारों से रेत दिया और उसके बाद तिजोरी लूट कर व्यापारी की गाड़ी भी उड़ा लें गए। यह दिल दहला देने वाली घटना जैसलमेर के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र की देर रात्रि की है। इस घटना में जान गंवाने वाला व्यापारी और मुनीम बीकानेर के रहने वाले थे। घटना के बाद आसपास के इलाकों में ह्ड़कंप मच गया। मोहनगढ़ पुलिस सहित कई आला अधिकारी मौक़े पर पहुंचे है।
दैनिक खबरां को मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना मोहनगढ़ क़ृषि मंडी के बाहर स्थित रोड़ पर क़ृषि आढ़त की दुकान भगवती ट्रेडर्स पर यह लूट सोमवार देर रात्रि करीब 10:30 पर हुई। जंहा लुटेरों नें दुकान पर धावा बोलकर सोते हुए व्यापारी मदनलाल सारस्वत 55 वर्ष निवासी सेरुणा व मुनीम रेवंतराम तावणीया 40 वर्ष निवासी बिग्गा (दोनों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र निवासी) की धारदार छुरो से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद लुटेरों नें दुकान की तिजोरी लूट ली और जाते समय व्यापारी की गाड़ी भी लूट ले गए। घटना का पता सुबह चला जब दुकान के बाहर चारपाई पर व्यापारी मदनलाल सारस्वत का शव पड़ा था वंही मुनीम रेवंतराम तावणीया का शव दुकान के अंदर रसोई में पड़ा था। घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। खबर लिखें जाने तक मौक़े पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी। वंही पुलिस के आला अधिकारी व एसएफएल टीम मौक़े पर जांच में जुटी हुई है।

