बारां शहर पूरी तरह बंद
बारां शहर पूरी तरह बंद: हिन्दू संगठनों के आव्हान पर है बंद, शहर में हालात तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें विडियो…..
हिन्दू संगठनों के आव्हान पर है बंद
शहर में हालात तनावपूर्ण
बारां, @Dainikkhsbraan। बारां में व्यापारी के साथ हुई देर मारपीट और चाकूबाजी घटना के बाद आज पूरा शहर पूरी तरह से बंद है विश्व हिंदू संगठन, भाजपा और व्यापार संघ की ओर से बंद के आह्वान के बाद पूरे शहर की सभी दुकान पूरी तरह बंद है वही जरूरी सेवा पेट्रोल पंप मेडिकल सहित अन्य अन्य सुविधा भी पूरी तरह बंद है।
वहीं विश्व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शहर में घूम कर खुली दुकानों को बंद कर रहे हैं।
शहर में हालात तनावपूर्ण बने हुए है
आपको बता दें कि 7 दिन पूर्व विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री द्वारका लाल के पुत्र के साथ चाकूबाजी की घटना होने के बाद देर रात उनके छोटे बेटे के साथ और एक अन्य युवक के साथ मुस्लिम समुदाय के आधा दर्जन द्वारा हमला करने के बाद घायल करने से शहर में तनाव फैल गया और रात्रि को जमकर प्रताप चौक संस्था धर्मादा चौराहा और हॉस्पिटल में जमकर बवाल हुआ पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और शहर बंद करने की घोषणा की गई इसके बाद आज पूरा शहर पूरी तरह से बंद है। कार्यकर्ता शहर में घूम कर दुकान बंद करा रहे हैं। वही शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

