करौली में गंदा पानी पीने से 119 बीमार: एक ही कुएं का पानी पीते हैं गांव वाले, इसमें जिंदा कीड़े तैरते मिले….

करौली चिकित्सा पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

करौली में गंदा पानी पीने से 119 बीमार:

एक ही कुएं का पानी पीते हैं गांव वाले, इसमें जिंदा कीड़े तैरते मिले

करौली में गंदा पानी पीने से 119 बीमार: एक ही कुएं का पानी पीते हैं गांव वाले, इसमें जिंदा कीड़े तैरते मिले

करौली, @Dainikkhabraan। करणपुर के सिमारा गांव की बैरवा बस्ती में 119 लाेगाें के बीमार हाेने से अस्पताल में हड़कंप हाे गया। सिर्फ 22 बेड वाले अस्पताल में एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने से चिकित्साकर्मियों की सांसें फुल गई। अस्पताल में मरीजों का आना मंगलवार रात 12 बजे आना शुरू हो गया। रात को 22 मरीज आने के बाद बुधवार दोपहर तक 26 मरीज भर्ती किए गए। दो दिन में 48 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए।

65 मरीजों का गांव में उपचार किया गया। एक दिन पहले 6 मरीजों को मंडरायल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से एक गंभीर को करौली तथा करणपुर से 3 साल के शिवम, 8 साल के अंशुल, 7 साल की अंजू कुमारी को करौली के जिला अस्पताल रेफर किया। मरीजों में 43 महिलाएं, 37 पुरुष तथा 39 बच्चे बीमार हुए हैं।

बुधवार को सीएमएचओ के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंची और कुएं के पानी के सैंपल लिए। मरीजों की घर-घर जांच कर दवाइयां दी। कुएं का गंदा पानी पीने या खराब तरबूज खाने से फूड पॉइजनिंग होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।

गांव के पूर्व सरपंच बद्री बैरवा ने बताया कि सिमारा गांव में तीन दिन पहले तरबूज बेचने वाला आया था। गांव के अधिकांश लोगों ने तरबूज खरीदे थे। ये तरबूज खराब बताए जा रहे हैं। पूरे गांव के लोग एक ही कुंए से पानी पीते हैं। इसके लिए लोगों ने कुएं में निजी मोटरें डालकर घर-घर कनेक्शन ले रखे हैं। कुएं की कभी सफाई नहीं हुई।

हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि चार माह पहले एएनएम ने ब्लीचिंग पाउडर डाला था।करौली सीएमएचओ ने कुंए से सैंपलिंग के लिए पानी निकलवाया तो इसमें जिंदा कीड़े तैरते नजर आए। कुएं में गंदगी देखकर नाराजगी जताई अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए। जिस मरीज को जहां जगह मिली वहीं ड्रिप चढ़ाकर उपचार किया गया। एक-एक बेड पर तीन से 6 बच्चों का उपचार किया गया।

कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डाला था : सीएमएचओ

सिमारा गांव से पानी के सैंपल लिए हैं। खुले कुंओं में ब्लीचिंग पाउडर डाल दिया है। मरीज ठीक नहीं होने तक चिकित्सा टीम गांव में ही रहेगी। कुंए के पानी में कीड़े मिले हैं। जांच के लिए पानी के सैंपल भेजे जाएंगे। – 
दिनेश चंद मीना, सीएमएचओ