कुल्हाड़ी और कसिये से किया हमला

देश पुलिस कार्रवाई बीकानेर

दैनिक ख़बरा, बीकानेर। एकराय होकर मारपीट करने और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में बीझासर निवासी जयनारायण जाट ने मुन्नीराम,गोरधन, बजरंगलाल,आंवला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना श्रीडूंगरगढ़ से 7 किलोमीटर से आगे कालू रोड़ की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरेापियों ने एकराय होकर उसके चाचा के लड़के के साथ मारपीट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ कुल्हाड़ी व कसिये से हमला किया।

 

इस दौरान आरेापियों ने मारपीट की और उसके भाई को चोटिल किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।