राजस्थान में चार दिन बाद बीकानेर संभाग के ये जिले आएंगे कड़ाके की सर्दी की चपेट में..

बीकानेर

राजस्थान में चार दिन बाद बीकानेर संभाग के ये जिले आएंगे कड़ाके की सर्दी की चपेट में..

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। राजस्थान में 4 दिन बाद फिर से सर्दी पड़ने वाली है। इसका असर बीकानेर संभाग के तीन जिलों सहित कुल 6 जिलों में दिखेगा। क्योंकि उत्तरी भारत के हिस्सों में 2 बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहे हैं, जिससे कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में बारिश के साथ भारी बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे राजस्थान में कोहरा छाया रहेगा। इस डिस्टर्बेंस का असर 6 जिलों में सबसे अधिक दिखेगा।

वहीं, राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही सर्दी पर अभी ब्रेक लगा है। दो दिन से उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम होने से राज्य के कई शहरों में तापमान गिरने के बजाए बढ़ने लगा है। दो दिन में सीकर न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। इससे वहां सर्दी का असर कम हो गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सर्दी का असर 4 नवंबर से बढ़ने लगेगा।

1 नवंबर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख एरिया में 2 बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहे हैं। इससे इन एरिया में बारिश-बर्फबारी होगी। इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रहेगा। इसके बाद सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में आनी शुरू होगी, जिससे राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू सहित झुंझुनूं, सीकर,अलवर बेल्ट में तापमान गिरेगा और कोहरा देखने को मिलेगा।