कोठारी अस्पताल के पीछे युवक से मारपीट, मोबाइल छीनकर फरार हुए हमलावर

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

कोठारी अस्पताल के पीछे युवक से मारपीट, मोबाइल छीनकर फरार हुए हमलावर

बीकानेर,दैनिक खबरां। नयाशहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब कोठारी अस्पताल के पीछे एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया गया। मारपीट करने वालों ने युवक का मोबाइल फोन भी छीन लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस संबंध में चोरूलाल पुत्र बाबूलाल प्रजापत निवासी बंगलानगर, डूडी पेट्रोल पंप के पीछे, अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर के पास ने नयाशहर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उसे और उसके साथी आदेश सुथार को युवराज सिंह ने फोन पर कोठारी अस्पताल के पीछे बुलाया। जब दोनों वहां पहुंचे तो युवराज सिंह के साथ 7-8 अन्य युवक भी मौजूद थे।

रिपोर्ट के अनुसार, वहां पहुंचते ही युवराज सिंह व उसके साथियों ने लाठी और सरियों से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में चोरूलाल को चोटें आईं। इस दौरान हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और मौके से फरार हो गए। नयाशहर थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर युवराज सिंह व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट व लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।