छोटी काशी बीकानेर में भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से दो दिव्सीय विचार मंथन, परिचर्चा एवं सत्संग का होगा आयोजन..

बीकानेर

छोटी काशी बीकानेर में भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से दो दिव्सीय विचार मंथन, परिचर्चा एवं सत्संग का होगाआयोजन..

बीकानेर@दैनिक खबरां। छोटी काशी बीकानेर में मानव मात्र के उत्थान एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से दो दिव्सीय विचार मंथन, परिचर्चा एवं सत्संग का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 4 और 5 अक्टूबर  को रानी बाजार इंडर्ट्रियल एरिया स्थित होटल पाणिग्रहण में संपन्न होगा।

प्रेसवार्ता में आयोजन की जानकारी देते हुए आचर्य हरिप्रसाद हैदराबाद एवं आचार्य रविशंकर भरतपुर-बयाना ने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक दिन दो परिचर्चा सत्र एवं एक सत्संग सत्र आयोजित होंगे। बीकानेर की जनता एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी इसमें सक्रिय भागीदारी के साथ देशभर से आए प्रख्यात विद्वान, मुनिजनों एवं संतों के सानिध्य में यह आयोजन सम्पन्न होगा।

मुख्य वक्ताओं में डॉ ज्वलंत शास्त्री अमेटी प्रोफेसर रवि प्रकाश रोहतक, पदमश्री आचार्य
सूकामा, कन्या गुरुकुल रुड़की . डॉ नरेश धीमान अजमेर, मनि सत्यजीत (रोजड), विमर्शानंद जी महाराज बीकानेर, स्वामी स त्येंद्र रोजड, स्वामी श्रेयस्पति रोजड, आचार्य सोमदेव मालारना,आचार्य हरी प्रसाद हैदराबाद,आचार्य अजय भावनगर, आचार्य रवि शंकर बयान, डाँ. प्रचतस् (प्रयागराज), डॉ सुरेश भाई चावड़ा़ राजकोट कृतेश पटेल (अहमदाबाद) डॉ दीपक आर्य रोजड, श्रीमती मनीषा आर्या बीकानेर, श्री राज नारायण बीकानेर, आदि अनेक वद्वान शामिल होंगे।

इस अवसर’ पर आर्ष न्यास-अजमेर, वैदिक शोध संस्थान- बीकानेर ‘ पर्यावरण पोषण यज्ञ
समिति तथा उद्योग जगत सेजुड़े गणमान्य व्यक्ति भी सहभागिता करेंगे। आयोजन के संध्या सत्संग सत्र में बीकानेर की जनता और गणमान्य नागरिकों की विशाल उपरिथति अपेक्षित है।

यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक और बौद्धिक जागति का मंच बनेगा बल्कि मानव मात्र को राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश भी देगा। कार्यक्रम के सभी सत्र सामान्य जन के लिए खुले हैं तथा सभी का स्वागत रहेगा। दिनांक 4 अक्टूबर को सायं 6:00 बजे सत्संग सत्र का आयोजन महिला पुलिस थानेके ‘सामने मरुधर नगर रिथत
एनएनआरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में जबकि दिनांक 5 अक्टूबर को सायं6:00 बजे
सत्संग सत्र का आयोजन होटल पाणिग्रहण में किया जाएगा।