ब्राह्मण पुजारी पर जानलेवा हमला, विप्र सेना आईजी से मिली – सख्त कार्रवाई की मांग

बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान

ब्राह्मण पुजारी पर जानलेवा हमला, विप्र सेना आईजी से मिली– सख्त कार्रवाई की मांग

दैनिक खबरां,बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र के मोखमपुरा गांव में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। गांव के पुजारी पन्नालाल तिवाड़ी और उनके पोते श्यामसुन्दर पर असामाजिक तत्वों ने लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए कहा कि “यहां ब्राह्मण का कोई काम नहीं है, हम आपको यहां रहने नहीं देंगे” और इसके बाद हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विप्र सेना बीकानेर की टीम ट्रॉमा सेंटर पहुंची। संगठन के प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने वीडियो कॉल के माध्यम से पुजारी से उनकी कुशलक्षेम पूछी और हर हाल में सहयोग का भरोसा दिलाया। बाद में विप्र सेना प्रतिनिधिमंडल ने आईजी हेमंत शर्मा से मुलाकात कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर विप्र सेना के राष्ट्रीय सलाहकार गोपाल जोशी, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र जाजड़ा, प्रदेश प्रवक्ता रामावतार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महादेव शर्मा, धर्मेन्द्र सारस्वत, पवन सारस्वत, तनुज सारस्वत, सत्यनारायण शर्मा, नरेश शकद्वीपीय, अमन पारीक, कोशल शर्मा, निशांत तिवाड़ी, भंवरलाल पारीक, परासर शर्मा, मुकेश सारस्वत, निरंजन सारस्वत, अविनाश रंगा, पंकज पारीक, मनोज गौड़, टीकमचंद पंचारिया, गोपाल पंचारिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री रविन्द्र जाजड़ा ने कहा कि विप्र सेना हर विप्र बंधु के साथ खड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।