कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग,बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

नोखा बीकानेर बीकानेर पुलिस

कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग,बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले के नोखा कस्बे के घंटाघर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। सालासर वस्त्र भंडार नामक दुकान में अज्ञात कारणों से भड़की आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हैड कांस्टेबल मदनलाल सहित पुलिस जवानों ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखें वीडियो