मोटर चालू करते समय अचानक आया करंट, व्यक्ति की हुई मौत
बीकानेर,दैनिक खबरां । खेत में मोटर चालू करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना बज्जू थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मृतक किसान के भाई बज्जू तेजपुरा निवासी कानाराम पुत्र मुलाराम मेघवाल नें बज्जू पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसका भाई किसनराम पुत्र मुलाराम मेघवाल (43 वर्ष) सुबह करीब 9 बजे भलूरी स्थित अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था। मोटर चालू करते समय अचानक करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस नें प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

