बीकानेर में छः थानों व 200 जवानों की संयुक्त टीम के छापों से मचा हड़कंप,ये वजह आई सामने..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में छः थानों व 200 जवानों की संयुक्त टीम के छापों से मचा हड़कंप,ये वजह आई सामने..

बीकानेर, दैनिक खबरां। शनिवार को बीकानेर पुलिस ने हॉस्टल और पीजी में बड़ी छापेमारी करते हुए 200 जवानों के साथ एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया। जेएनवीसी थाना पुलिस नें कई थानों की संयुक्त टीम के साथ मिलकर  52 हॉस्टल/पीजी की सघन जांच की। यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिह सागर के निर्देश पर और अति.पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक विशाल जागिड़ के सुपरविजन में चलाया गया। टीम में जेएनवीसी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, थानाधिकारी सदर दिग्पालसिंह पुनि,थानाधिकारी बीछवाल गोविन्दसिंह चारण पुनि, थानाधिकारी नाल विकास विश्नोई पुनि, थानाधिकारी गंगाशहर मोनिका उनि, थानाधिकारी नापासर समेत पुलिस लाइन बीकानेर के जवानों ने जयनारायण व्यास कॉलोनी में हॉस्टल और पीजी की सघन जांच की।

पुलिस नें हॉस्टल/पीजी मालिकों को रिकॉर्ड रजिस्टर रखने, प्रत्येक व्यक्ति का पहचान पत्र व फोटो बनाए रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और राजस्थान पुलिस वेबसाइट व सिटिजन ऐप के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन करवाने का निर्देश दिया, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की पूछताछ जारी है और पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई शहर में अपराधियों की पैठ रोकने और नागरिक सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है, जिससे बड़े अपराधों और अपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ जल्द ही हो सकता है।