
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र के जेगला गांव की रोही में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नरसीराम पुत्र रामेश्वर मेघवाल (18) निवासी जेगला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव गांव की रोही में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है

