
मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma 25 मई को बीकानेर दौरे पर, अमित शाह की करेंगे अगवानी
बीकानेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma 25 मई को बीकानेर दौरे पर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 8:35 बजे आगरा से नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे रात 10:30 बजे बीकानेर पहुंचने वाले केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की नाल एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे।
मुख्यमंत्री बीकानेर प्रवास के दौरान कृषि विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 26 मई को सुबह 10 बजे वे हेलीकॉप्टर के जरिए सांचू पोस्ट के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
दौरे के दौरान भारत-पाक सीमा सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एयरपोर्ट सहित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी दोनों नेताओं के दौरे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को अमित शाह के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के लिए रवाना होंगे।

