लूनकरनसर स्टेशन पर श्रीगंगानगर– तिरुवनंतपुरम उत्तर व हजूर साहिब नांदेड एक्सप्रेस का ठहराव

देश बीकानेर विविध समाचार

लूनकरनसर स्टेशन पर श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम उत्तर व हजूर साहिब नांदेड एक्सप्रेस का ठहराव

Bikaner News दैनिक खबरां,बीकानेर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम उत्तर–श्रीगंगानगर एवं हजूर साहिब नांदेड–श्रीगंगानगर–हजूर साहिब नांदेड रेलसेवाओं का लूनकरनसर रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव प्रदान किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि निर्धारित तिथियों से इन रेलगाड़ियों का लूनकरनसर स्टेशन पर आगमन एवं प्रस्थान निम्नानुसार रहेगा


1. श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा
गाड़ी संख्या 16311 श्रीगंगानगर–तिरुवनंतपुरम उत्तर, दिनांक 03 फरवरी 2026 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन एवं 17.29 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 16312 तिरुवनंतपुरम उत्तर–श्रीगंगानगर, दिनांक 02 फरवरी 2026 से लूनकरनसर स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन एवं 21.38 बजे प्रस्थान करेगी।


2. हजूर साहिब नांदेड–श्रीगंगानगर रेलसेवा
गाड़ी संख्या 22723 हजूर साहिब नांदेड–श्रीगंगानगर, दिनांक 06 फरवरी 2026 से लूनकरनसर स्टेशन पर 14.36 बजे आगमन एवं 14.38 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 22724 श्रीगंगानगर–हजूर साहिब नांदेड, दिनांक 31 जनवरी 2026 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन एवं 17.29 बजे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से लूनकरनसर एवं आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की रेल सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।