लालगढ़ स्टेशन की वॉशिंग लाइन में खड़ी ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला,स्टेशन पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

बीकानेर राजस्थान विविध समाचार

लालगढ़ स्टेशन की वॉशिंग लाइन में खड़ी ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला,स्टेशन पर मचा हड़कंप


Bikaner news बीकानेर, दैनिक खबरां। शहर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन की वॉशिंग लाइन में खड़ी अवध–आसाम एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से रेलवे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना सुबह करीब 10.15 बजे मिली। सूचना मिलते ही खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। संस्थान के सोयब भाई, मो. जुनैद एवं राजकुमार खड़गावत ने तत्परता दिखाते हुए शव को संबंधित रेलवे थाना पुलिस की निगरानी में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।


यहां डॉक्टरों द्वारा प्रारंभिक मुआयना किए जाने के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा पहचान के प्रयास जारी हैं तथा मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी से हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयब भाई एवं असहाय सेवा संस्थान से राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, मो. सतार, रॉबिन सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।