अनियमितताएं पाए जाने पर इन तीन मेडिकल स्टोर्स पर गिरी गाज, अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर विविध समाचार

अनियमितताएं पाए जाने पर इन तीन मेडिकल स्टोर्स पर गिरी गाज, अनुज्ञापत्र निलंबित

Bikaner News बीकानेर, दैनिक खबरां । जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि नापासर स्थित श्री भैरुनाथ मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 30 जनवरी से 1 फरवरी तक 3 दिनों के लिए, उदयरामसर स्थित श्री बजरंग मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं हदा स्थित श्री करणी कृपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 30 जनवरी से 8 फरवरी तक 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।