जिला कलेक्टर ने बीछवाल हेडवर्क्स का किया निरीक्षण

बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन

जिला कलेक्टर ने बीछवाल हेडवर्क्स का किया निरीक्षण

Bikaner News बीकानेर,दैनिक खबरां । जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बीछवाल हेडवर्क्स का निरीक्षण किया तथा यहां निर्माणाधीन और पूर्ण कार्यों का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम तथा प्रस्तावित नाहरबंदी को देखते हुए निर्माण कार्य त्वरित गति से पूर्ण करवाएं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और कार्यों की प्रगति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि आगामी प्रस्तावित नहर बंदी से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लें। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता नगर (वृत्त) राजेश पूनिया, अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नितेश सागर ऋतु मिशन व अन्य अभियंता मौजूद रहे।