शकूरबस्ती–बठिंडा रेलखंड पर ब्रिज कार्य से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित
दैनिक खबरां नेटवर्क। उत्तर रेलवे द्वारा शकूरबस्ती–बठिंडा रेलखंड के धमतान साहिब–टोहाना स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 246 पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 54044, हिसार–जींद रेलसेवा, दिनांक 27 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली–हिसार रेलसेवा, दिनांक 26 मार्च 2026 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर रोहतक तक ही संचालित होगी। अर्थात रोहतक–हिसार खंड में यह रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12485, नांदेड़–श्रीगंगानगर रेलसेवा, दिनांक 26 मार्च 2026 को नांदेड़ से प्रस्थान कर रोहतक–डोभ भाली–महम–हांसी–हिसार–बठिंडा मार्ग से संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन जींद, जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, संगरूर, धुरी, बरनाला एवं रामपुर फुल स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली–श्रीगंगानगर रेलसेवा, दिनांक 27 मार्च 2026 को दिल्ली से प्रस्थान कर रोहतक–डोभ भाली–महम–हांसी–हिसार–बठिंडा मार्ग से संचालित होगी।
इस दौरान ट्रेन जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल, बुढलाडा, मनसा एवं मौर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
रीशड्यूल रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 54043, जींद–हिसार रेलसेवा, दिनांक 27 मार्च 2026 को जींद से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 5 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़–लालगढ़ रेलसेवा, दिनांक 25 मार्च 2026 को डिब्रूगढ़ से प्रस्थान कर रोहतक–नरवाना स्टेशनों के बीच 1 घंटे 15 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व संबंधित रेलसेवाओं की जानकारी अवश्य प्राप्त करने की अपील की

