बीकानेर: 2011 से फरार शातिर लुटेरा गिरफ्तार, महिलाओं को निशाना बनाकर करता था लूट

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: 2011 से फरार शातिर लुटेरा गिरफ्तार, महिलाओं को निशाना बनाकर करता था लूट

दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना कोटगेट ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2011 से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटों में वांछित था और महिलाओं को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थानों पर ले जाकर गहने व नकदी लूटने का आदतन अपराधी है। आरोपी के खिलाफ करीब 18 प्रकरण दर्ज हैं।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व एवं सीओ सिटी के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की तलाश के दौरान मुखबिरों से सूचना संकलित की। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए स्थाई गिरफ्तारी वारंटी किशन सिंह पुत्र बच्चन सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी सोवा, पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में कोटगेट थाने के हैडकांस्टेबल हेतराम की विशेष भूमिका रही। टीम में थानाधिकारी कोटगेट सहित हैडकांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल मनोहरी, कांस्टेबल संपतलाल एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।