नयाशहर पुलिस को एक साल से दे रहा था चकमा, आखिरकार पकड़ा गया..
दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर की नयाशहर पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एक साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना स्तर पर गठित टीम को सफलता मिली है। बीकानेर रेंज आईजी हेमन्त शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशों की पालना में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व तथा सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनिया पुलिस निरीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने शहर में वांछित अपराधियों की तलाश करते हुए मुखबिरों से सूचना संकलन किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके परिणामस्वरूप पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी महावीर उर्फ रोनाल्डो पुत्र रामप्रताप, जाति जाट, उम्र 19 वर्ष, निवासी हरीराम मंदिर के पास करमीसर, बीकानेर को दस्तयाब किया गया। आरोपी से संबंधित मामले में आगे अनुसंधान जारी है। इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी कविता पुनिया पुलिस निरीक्षक, कोहरसिंह उप निरीक्षक, सुरेश कुमार हेड कांस्टेबल, पुरुषोत्तम कांस्टेबल एवं कपिल कांस्टेबल की अहम भूमिका रही।

