नोखा थाना क्षेत्र में एमडी मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर, दैनिक खबरां। नोखा में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा पुलिस नें बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी मादक पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.97 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं 2800 रुपये की बिक्री राशि जब्त की गई है। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर गहन अनुसंधान जारी है।
जानकारी के अनुसार नवयुवकों को नशे से बचाने एवं आमजन में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देश एवं वृताधिकारी नोखा के सुपरविजन में थानाधिकारी नोखा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 08 जनवरी 2026 को कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने राठी खेड़ी, नोखा निवासी झंवरलाल पुत्र भैराराम जाति ब्राह्मण के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई में पुलिस थाना नोखा की टीम के कुशलाराम उप निरीक्षक, रामेश्वरलाल, तेजाराम, बाबुलाल, निर्मला तथा जेठूसिंह शामिल रहे।

