कटानी रास्ता बंद होने से बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों नें दिया धरना,देर शाम हुआ समझौता,खोला रास्ता

बीकानेर

कटानी रास्ता बंद होने से बुजुर्ग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों नें दिया धरना,देर शाम हुआ समझौता, खोला रास्ता

दैनिक खबरां,बीकानेर। सेरुणा थाना क्षेत्र में दुलचासर गांव में रेलवे द्वारा कटानी रास्ता बंद किए जाने से बासी महियान निवासी बुजुर्ग खेताराम नायक की समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने से मौत हो गई। रास्ता बाधित होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली को अस्पताल पहुंचने में देरी हुई, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक गिरधारी महिया मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ पूरी देर शाम तक धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों की प्रमुख मांग थी कि बन्द किया गया कटानी रास्ता तत्काल खोला जाए और भविष्य में इसे स्थायी रूप से बंद न किया जाए।

मौके पर नायब तहसीलदार सुजीत कुमार, सेरूणा थानाधिकारी संध्या मय पुलिस जाप्ता व रेलवे अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच लंबी बातचीत चली। लगातार समझाइश के बाद रास्ता खोलने पर सहमति बनी और देर शाम जेसीबी मशीन बुलाकर रेलवे द्वारा बंद किया गया मार्ग तुरंत खुलवाया गया। पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने कहा कि रेलवे को ग्रामीणों की जीवन-रेखा जैसे इन मार्गों को स्थायी रूप से खोलकर रखना चाहिए। यदि भविष्य में रास्ता बंद करने की कोशिश की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।