बीकानेर में पटवार संघ के चुनाव सम्पन्न,सुभाष चंद्र बिश्नोई बने अध्यक्ष
दैनिक खबरां,बीकानेर। राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा बीकानेर के चुनाव रविवार को राजस्व विश्रान्ति गृह में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। पूरी मतदान प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हुई, जिसमें जिलेभर के पटवारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चुनाव में सुभाष चंद्र बिश्नोई सर्वसम्मति से जिले के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुने गए। वहीं जेठाराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविकांत स्वामी उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह राजपुरोहित महामंत्री तथा पूर्णसिंह संयुक्त मंत्री के रूप में चयनित हुए। संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी भैरूंदान चारण को मिली, जबकि कमल किशोर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र बिश्नोई ने कहा कि संघ को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और संगठित बनाने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया।

