भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीकानेर आएंगे बिहारी बिश्नोई, कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

बीकानेर राजनीति राजस्थान

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीकानेर आएंगे बिहारीलाल बिश्नोई, कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

दैनिक खबरां, बीकानेर। नोखा के पूर्व विधायक और भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई 3 दिसंबर को पहली बार अपने गृह ज़िले बीकानेर पहुंचेंगे। प्रदेश नेतृत्व में ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उनके इस प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पूरे मार्ग में जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहेंगे।

देहात भाजपा मिडिया प्रभारी मनीष सोनी नें बताया कि 3 दिसंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष बिश्नोई का स्वागत काफ़िला चोमू से सुबह 9 बजे शुरू होकर सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, रतनगढ़, राजलदेसर और श्रीडूंगरगढ़ मार्ग होते हुए बीकानेर पहुंचेगा। श्रीडूंगरगढ़, लखासर, जोधासर, झंझेऊ, सेरूणा, गुसांईसर, नौरंगदेसर, रायसर और बीकानेर बाईपास पर भी उनके स्वागत की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। बीकानेर शहर में हल्दीराम प्याऊ पर शाम 4 बजे स्वागत कार्यक्रम रखा गया है, जिसके बाद शाम 5 बजे वे भाजपा कार्यालय, बीकानेर पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि बिश्नोई के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से बीकानेर संभाग में संगठन और मजबूत होगा। वंही कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।