बड़ी खबर: KEM रोड़ पर सहल पैलेस मार्केट में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

बीकानेर

बड़ी खबर: KEM रोड़ पर सहल पैलेस मार्केट में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर की व्यवस्तम KEM रोड़ स्थित सहल पैलेस मार्केट में सोमवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग अंडरग्राउंड हिस्से में लगभग सवा नौ बजे के आसपास भड़की, जिसकी लपटें कुछ ही देर में बाहर तक फैल गईं।

आग की तेज लपटें KEM रोड तक साफ दिखाई दीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का आंकलन भी बाद में सामने आएगा। देखें वीडियो 👇