अचानक गिरा बिजली का तार, करंट लगने 27 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर बीकानेर पुलिस श्रीडूंगरगढ़

अचानक गिरा बिजली का तार, 27 वर्षीय युवक की मौत

दैनिक खबरां, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बिजली के खम्भे से तार टूटकर गिरने से एक युवक की मौत होने की घटना सामने आई हैं। जंहा कल्याणसर पुराना निवासी 27 वर्षीय युवक मुनिराम पुत्र भागीरथ की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार को हुआ बताते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अचानक खम्भे से बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मुनिराम गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राकेश पुत्र भागीरथ निवासी कल्याणसर पुराना ने पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसके बाद पुलिस नें मर्ग दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं। मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के सउनि राजकुमार द्वारा की जा रही है। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है।