रेलवे स्टेशन के पास तेजाजी नगर में बड़ी चोरी, लाखों की नकदी व जेवरात पार
दैनिक खबरां, बीकानेर।श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। जंहा चोर घर से 4 लाख 15 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के कीमती आभूषण उड़ा ले गया। इस संबंध में तेजाजी नगर, रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले प्रार्थी भंवरलाल पुत्र रामकरण जाट ने एक आरोपी का नाम पुलिस में देते हुए चोरी का मामला दर्ज करवाया है। चोरी की घटना शुक्रवार को दिन में 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।
प्रार्थी नें पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भागीरथ पुत्र रामलाल दुसाद नें उसके घर से 4 लाख 15 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी करके ले गए। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी सामान पार कर ले गया।प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस नें उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन के पास तेजाजी नगर में बड़ी चोरी, लाखों की नकदी व जेवरात पार

