बीकानेर: आधी रात को 10-12 लोगों नें घर में घुसकर किया हमला, युवक के सिर पर सरिये से वार, महिला को भी पीटा

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: आधी रात को 10-12 लोगों नें घर में घुसकर किया हमला, युवक के सिर पर सरिये से वार, महिला को भी पीटा

दैनिक खबरां,बीकानेर। सर्वादय बस्ती स्थित कृपाल भैरु मंदिर के पास बुधवार देर रात एक परिवार पर लोहे के सरियों और डंडों से हमला कर दिया गया। इस संबंध में परिवादी बाबूलाल पुत्र लालचंद कुम्हार  ने मुक्ताप्रसाद थाने में रिपोर्ट पेश कर बताया कि वे अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे रामदेव, गोपी, अभीजीत, संजय, दिदसा सहित करीब 10–12 लोग जबरन घर में घुस आए और लोहे के सरियों व डंडों से हमला कर दिया।

हमले में परिवादी के भाई रामू के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उनकी मां संतोष देवी के साथ भी मारपीट की गई। बाबूलाल के अनुसार घटना का वीडियो उनके पास उपलब्ध है। परिवादी ने आरोप लगाया कि हमलावर आदतन शराबी हैं और आए हुए वाहन का नंबर HR14H8500 (डिजायर कार) बताया। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने परिवादी की लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच उनि रतनाराम को सुपुर्द की गई  है।