गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट, 20 हजार रुपये लूटकर आरोपी हुए फरार,पुलिस ने किया मामला दर्ज
दैनिक खबरां,बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में घङसीसर रोड पर एक युवक के साथ मारपीट कर 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर गंगाशहर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस संबंध में प्रार्थी खलील अहमद पुत्र मरहूम घासी खां, निवासी सरस्वती नगर, रोड नं. 08, घङसीसर रोड ने गुरुवार को गंगाशहर पुलिस को बताया कि समीर उर्फ बचिया (निवासी सर्वोदय बस्ती), वसीम पुत्र सफी मोहम्मद (निवासी बजरंग धोरा), दीपक पासवान पुत्र कालूराम पासवान (निवासी फड़ बाजार) व अल्ताफ ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी उसकी पैंट की जेब से 20,000 रुपये निकालकर ले गए और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की रिपोर्ट पर गंगाशहर पुलिस ने मारपीट, लूट व धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपीगण की तलाश में जुटी हुई है।मामले की जांच अशोक सांदू सउनि कर रहें है।

