राजस्थान भाजपा नें जारी की नई प्रदेश कार्यकारिणी, बीकानेर के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीकानेर राजनीति राजस्थान

राजस्थान भाजपा नें जारी की नई प्रदेश कार्यकारिणी, बीकानेर के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जयपुर/बीकानेर, दैनिक खबरां । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की। जारी सूची में विभिन्न जिलों से वरिष्ठ व युवा नेताओं को शामिल करते हुए संतुलित टीम बनाई गई है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में बीकानेर के तीन नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। घोषित सूची में बिहारीलाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष, दयाराम सिंह को प्रवक्ता तथा अविनाश जोशी को आईटी प्रभारी बनाया गया है। संगठन में इनकी नियुक्ति को जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता, 12 प्रवक्ता, कार्यालय सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी प्रभारी और मीडिया प्रभारी सहित पूरी टीम तय की गई है। उपाध्यक्ष पद पर श्रीगंगानगर, पाली, झुंझुनूं, बीकानेर, कोटा, बाड़मेर, नागौर, उदयपुर और अजमेर से नेताओं को स्थान मिला है। महामंत्री और मंत्री पदों पर भी प्रदेश के अनेक जिलों का प्रतिनिधित्व शामिल है। प्रवक्ताओं की सूची में जयपुर, टोंक और अलवर के साथ बीकानेर के दयाराम सिंह को जगह दी गई है। आईटी प्रभारी की जिम्मेदारी अभिनाश जांगिड़ को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि नई टीम संगठन को और मजबूत करेगी तथा आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को गति देगी।