श्री कुम्हार महासभा की जिला स्तरीय बैठक में हुआ संगठन विस्तार,कई पदों पर हुई नियुक्तियां

बीकानेर

श्री कुम्हार महासभा की जिला स्तरीय बैठक में हुआ संगठन विस्तार,कई पदों पर नियुक्तियां

दैनिक खबरां,बीकानेर। श्री कुम्हार महासभा, जिला बीकानेर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संरक्षक अशोक बोबरवाल व जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद गेदर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं जिलेभर में विस्तार को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में महामंत्री लक्ष्मण गुरिया, किशन संवाल, जेठाराम जालप और अर्जुन बोबरवाल सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से किशन संवाल को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद गेदर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियों की घोषणा की।

जिला उपाध्यक्ष

फकीरचंद सोखल (लूणकरणसर), गौरीशंकर गेदर (ढाणी), शिवरतन लखेसर (बांग्लानगर), शिवलाल भोभरिया (सरपंच हुसंगसर), भगवानाराम चांदोरा (सरपंच कानासर), करणाराम गेदर (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि खारी चारणान), नानूराम कुचेरिया (पार्षद श्रीडूंगरगढ़), दिलीप मंडावरा (उदयरामसर), किशन जलंधरा (उदयरामसर) और गंगाराम मंडावरा (गंगाशहर) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

जिला मंत्री

कन्हैयालाल माहर (गजनेर) एवं शिवकुमार छापरवाल (गंगाशहर) को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

विधानसभा क्षेत्रवार अध्यक्ष

नोखा: डालूराम मंगलाव

कोलायत: खेतपाल लखेसर (गोविंदसर)

श्रीडूंगरगढ़: बजरंग सरस्वा (मोमासर)

खाजूवाला: देवीलाल लिम्बा (सरपंच गोलूवाली)

बीकानेर पूर्व: महेश कुमार खटोड़ (शिवबाड़ी)

बीकानेर पश्चिम: कन्हैयालाल गेदर (बांग्लानगर)

लूणकरणसर: गौरीशंकर गेदर (मकड़ासर)

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन जिलेभर में समाज सेवा के कार्यों को और गति देगा तथा युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। महासभा ने एकजुट होकर समाज उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।