बाईक-स्कूटी में सवार दो तस्करों से लाखों का अवैध डोडा-पोस्त बरामद, दोनों को पुलिस नें किया गिरफ्तार
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर संभाग की श्रीगंगानगर पुलिस ने नशे के तस्करों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जंहा चूनावढ़ थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडा-पोस्त पकड़ा है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशा तस्करी में उपयोग की जा रही दो टू-व्हीलर भी जब्त की हैं।
थानाधिकारी रामप्रताप चौधरी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध डोडा-पोस्त लेकर श्रीगंगानगर की ओर से चूनावढ़ की तरफ आ रहे हैं। इस पर टीम ने हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की। थोड़ी देर बाद स्कूटी और बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दो कट्टों के साथ आते दिखाई दिए।
रोककर तलाशी लेने पर एक आरोपी के कब्जे से 31 किलो 650 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों मंगत सिंह (42) और कपिल शर्मा (32) निवासी जिला श्रीगंगानगर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े और भी नेटवर्क के खुलासे हो सकते हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की आगे जांच लालगढ़ जाटान थानाधिकारी गुरमेल सिंह बराड़ कर रहे हैं।

