बीकानेर जिला पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 निरीक्षकों के तबादले, एसपी ने दिए तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को प्रशासनिक आधार पर 15 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार भजनलाल को पुलिस लाइन से महाजन थाना, जगदीश प्रसाद को पुलिस लाइन से बज्जू थाना, श्रीमती संध्या को सेरूणा थाना, कविता पूनियां को नयाशहर थाना, सविता डाल को कोतवाली थाना, ईमीचंद को हदां थाना, जबकि राणीदान का पदस्थापन आदेश में विस्तृत नहीं है। इसी तरह कानाराम को चल यातायात, सतीश यादव को एससी/एसटी सेल, रघुवीर सिंह को महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल, सुमेर सिंह को त्वरित अनुसंधान निस्तारण दल, देवेन्द्र सोनी को अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, श्रीमती रेणुबाला को महिला पैट्रोलिंग यूनिट, पुष्पेन्द्र सिंह को पुलिस परामर्श एवं सहायता केंद्र और लक्ष्मण सिंह को आईआरएफ में संचित निरीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है। एसपी ने सभी अधिकारियों को बिना किसी ज्वॉइनिंग टाइम के तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

