बीकानेर: पुलिये के नीचे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, एक सप्ताह पुराना होने की आशंका, पास में मिले ये दस्तावेज..

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: पुलिये के नीचे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, एक सप्ताह पुराना होने की आशंका

बीकानेर,दैनिक खबरां। नाल थाना क्षेत्र में पेड़ पर फंदे से झूलता युवक का शव मिला है। जिसके पास इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर इधर से गुजर रहें राहगीर लक्ष्मण सिंह राजपूत द्वारा सूचना मिली कि पुलिये के नीचे झाड़ियों के पास एक व्यक्ति पेड़ से फंदे पर झूलता हुआ मिला है।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी तथा असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुँची। सोयब, मो. जुनैद ख़ान, शकील स्टार नेता और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पहुँचे। वंही नाल थाना से सुभाष, भूराराम व गणेशराज सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पेड़ से उतारकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

शव की स्थिति और तेज दुर्गंध को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह शव करीब एक सप्ताह पुराना हो सकता है। दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान सत्यनारायण पुत्र बनवारी लाल, हाल निवासी देशनोक के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद सेवादारों में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी – हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर – राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, मलंग बाबा आदि शामिल रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।