बीकानेर: युवक नें फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो माह पूर्व पड़ोसी की पत्नी को लेकर भागा था..
बीकानेर,दैनिक खबरां। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के सर्वोदय बस्ती में शुक्रवार शाम हुए आत्महत्या के एक मामले ने सनसनी फैला दी। प्रार्थी मोनू पुत्र हरिकिशन निवासी 17-ओ.ए., श्रीकरणपुर, श्रीगंगानगर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई सोनू पुत्र हरिकिशन (उम्र 27 वर्ष) करीब दो माह पूर्व पड़ोसी केवलराम की पत्नी पिंकी नायक को घर से भगा ले गया था। शुक्रवार 14 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे उसके भाई सोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
प्रार्थी मोनू की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस पूरे प्रकरण में प्रेम प्रसंग, पारिवारिक तनाव व अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

