बीकानेर से बड़ी खबर: लोन दिलाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, कोटगेट थाने में मामला दर्ज
दैनिक खबरां,बीकानेर। एसबीआई बैंक केईएम रोड क्षेत्र में 31 दिसंबर 2024 से 10 अगस्त 2025 के बीच एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अरुण सुथार पुत्र दाउलाल, निवासी 5-A इंडस्ट्रियल एरिया, रानी बाजार गली नंबर 3, थाना कोटगेट, ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि आरोपियों ने उसे सिडबी (SIDBI) बैंक जयपुर से टर्म लोन प्लस लिमिट सब्सिडी सहित स्वीकृत करवाने का झांसा दिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने लोन एप्लिकेशन, प्रोसेसिंग फीस और अन्य कागजी कार्यवाही के नाम पर कुल 8 लाख रुपए वसूल कर हड़प लिए। लंबे समय तक आश्वासन देते रहे, लेकिन न तो लोन स्वीकृत हुआ और न ही रकम लौटाई गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
नामजद आरोपियों में जगदीश सिंह राजपुरोहित, उसका पुत्र धीरज राजपुरोहित, ए.के. अग्रवाल और वाई.के. नारायण शामिल बताए गए हैं। कोटगेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ट्रांजेक्शन, कॉल डिटेल और दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

