वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर बीकानेर पुलिस की महिला शक्ति टीम ने निकाली वाहन जागरूकता रैली, देखें वीडियो..

बीकानेर

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर बीकानेर पुलिस की महिला शक्ति टीम ने निकाली वाहन जागरूकता रैली

बीकानेर,दैनिक खबरां। राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बीकानेर पुलिस की महिला शक्ति टीम द्वारा शनिवार को भव्य वाहन जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर रैली को रेंज आईजी हेमन्त शर्मा, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में सौरभ तिवाड़ी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर ने जिला कलक्टर कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महिला शक्ति टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों से होकर आमजन और विशेष रूप से महिलाओं को यातायात सुरक्षा, अनुशासित ड्राइविंग एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की गौरवशाली परंपरा के प्रति जागरूक किया। टीम ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और राष्ट्रभक्ति की भावना को जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर महिला शक्ति यूनिट की सदस्याओं ने स्लोगन और तख्तियां लेकर लोगों को संदेश दिया।  “सुरक्षित चलें, देश के लिए मिलकर बढ़ें”। कार्यक्रम का उद्देश्य था युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना और यातायात अनुशासन के प्रति सजगता लाना।