बीकानेर रेंज में खाकी में तबादलों का दौर जारी,अब फिर इन 16 थानों में बदले थानाधिकारी
दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर में थानाधिकारियों के तबादले के बाद अब बीकानेर रेंज में भी पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। श्रीगंगानगर एसपी ने 16 थानों में थानाधिकारी बदले हैं। जारी आदेशों के अनुसार ज्योति नायक का स्थानान्तरण पुलिस लाइन श्रीगंगानगर से महिला थाना थानाधिकारी के पद पर किया गया है। गुरमेल सिंह को पुलिस थाना हिन्दुमलकोट से स्थानांतरित कर पुलिस थाना लालगढ़ का थानाधिकारी बनाया गया है। मुकेश कुमार पुलिस लाइन से पुलिस थाना मटीलीराठान, रामप्रताप पुलिस लाइन से पुलिस थाना चुनावढ़, सुमन जयपाल पुलिस लाइन से पुलिस थाना पदमपुर, शालू विश्नोई पुलिस लाइन से पुलिस थाना गजसिंहपुर, हेमलता शर्मा पुलिस लाइन से पुलिस थाना हिन्दुमलकोट, गोविन्द राम विश्नोई पुलिस लाइन से पुलिस थाना जैतसर, देवीलाल पुलिस लाइन से पुलिस थाना राजियासर, बलवंत कुमार पुलिस लाइन से पुलिस थाना रावला, कलावती चौधरी पुलिस लाइन से पुलिस थाना नई मंडी घड़साना, महावीर बिश्नोई पुलिस लाइन से पुलिस थाना रायसिंहनगर, सुमन परिहार पुलिस लाइन से पुलिस थाना विजयनगर, राजेश अपराध सहायक से प्रभारी यातायात शाखा, सतीश यादव पुलिस थाना राजियासर से अपराध सहायक तथा सुनील खोड़ पुलिस लाइन से प्रभारी जिला विशेष शाखा के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।

