ब्रेकिंग: बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 थानाधिकारियों और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल — 26 थानाधिकारियों और उपनिरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी

बीकानेर,दैनिक खबरां। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने शुक्रवार देर शाम जिले में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थानों के थानेदार बदले है। जिसमें 26 पुलिस निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए है । आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जारी आदेश के अनुसार पुनि विक्रम तिवाड़ी को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थानाधिकारी जेएनवीसी नियुक्त किया गया है। पुनि सुरेन्द्र को जेएनवीसी से स्थानांतरित कर थानाधिकारी सदर लगाया गया है, वहीं पुनि दिगपाल सिंह को सदर से बीछवाल, पुनि राकेश स्वामी को पुलिस लाइन से गजनेर, पुनि चन्द्रजीत सिंह भाटी को पुलिस लाइन से रणजीतपुरा, पुनि सुमन शेखावत को पुलिस लाइन से देशनोक, पुनि जसवीर कुमार को पुलिस लाइन से कोलायत, पुनि भोलाराम को पुलिस लाइन से कालू, और पुनि कुमारी कुमारी को पुलिस लाइन से नापासर थानाधिकारी बनाया गया है। पुनि धीरेन्द्र सिंह को पाँचू से कोटगेट, पुनि विश्वजीत सिंह को कोटगेट से प्रभारी डीएसटी, पुनि समरवीर सिंह को प्रभारी डीएसबी से पूगल, पुनि नवनीत सिंह को पुलिस लाइन से छतरगढ़, पुनि राजीव रॉयल को पुलिस लाइन से पाँचू, पुनि परमेश्वर सुथार को पुलिस लाइन से गंगाशहर, पुनि आलोक सिंह को बज्जू से जसरासर, पुनि विशू वर्मा को पुलिस लाइन से महिला थाना, पुनि गोविन्द सिंह को बीछवाल से प्रभारी डीएसबी, तथा पुनि महेश कुमार शिल्ला को महिला थाना से दन्तौर भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक (उनि) धर्मवीर सिंह को कालू से लूणकरणसर, जेठाराम को दन्तौर से चौकी आरडी 465 थाना छतरगढ़, लक्ष्मण सिंह को नापासर से जेएनवीसी, हंसराज को चौकी आरडी 465 छतरगढ़ से सदर, रामकेश मीणा को पाँचू से सदर, रतनलाल को सदर से श्रीडूंगरगढ़ और मोहनलाल को श्रीडूंगरगढ़ से अपराध शाखा, कार्यालय हाजा में पदस्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी बिना विलंब के अपनी नई पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें और तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालें। देखें आदेश