बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: देशी कट्टा सहित युवक दबोचा, गैंग से जुड़े तारों की पड़ताल जारी..
दैनिक खबरां, बीकानेर। शहर की मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस नें शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध देशी कट्टा सहित बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व में गठित टीम ने आपराधिक गैंग्स और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की है। पुलिस नें इस कार्रवाई में तेजरासर निवासी रामस्वरूप गाट पुत्र लक्ष्मणराम जाति जाट (24) को एक अवैध देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान सउनि रूपाराम के सुपुर्द किया है। आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त एवं अन्य जुड़े व्यक्तियों के बारे में पूछताछ जारी है। थानाधिकारी नें बताया यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी हेमन्त कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्रसिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी एवं वृत्ताधिकारी नगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में थाना मुक्ताप्रसाद नगर की टीम में सउनि हनुमानसिंह, एचसी मुन्नाराम, कानि हेमसिंह, महेश व छगनलाल शामिल रहे।

