कोलायत मेले में गुर्जरगौड़ समाज करेगा मेधावियों व नवनियुक्तों का सम्मान,झमणलाल पंचारिया निभा रहे आयोजन में अहम भूमिका
बीकानेर, दैनिक खबरां। न्यायशास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम ऋषि की कृपा एवं आशीर्वाद से आगामी कोलायत कार्तिक पूर्णिमा मेला 2025 के अवसर पर गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज परिमंडल बीकानेर की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 5 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे महर्षि गौतम मंदिर, कोलायत में होगा। इस अवसर पर समाज के सत्र 2024-25 के नवनियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को समाज की ओर से प्रशंसा पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज परिमंडल बीकानेर के कोषाध्यक्ष झमणलाल पंचारिया (कोलायत) ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को अपने माता-पिता सहित उपस्थित रहना आवश्यक है, ताकि समाज के अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरणा ले सकें। सभी पात्र सदस्य अपना विवरण नाम, पिता का नाम, गांव, मोबाइल नंबर, पद, विभाग का नाम व कार्यग्रहण तिथि अथवा अंकतालिका की प्रति 3 नवंबर 2025 दोपहर 12 बजे तक अपने नजदीकी संपर्क व्यक्ति को जमा करवाएं।
कार्यक्रम के संयोजक हैं —
हरि कृष्ण जी साखी (गांव बु, रिटायर्ड मास्टरजी) – 📞 94608 92172
माणक चंद बच्छ (गंगाशहर) – 📞 63506 62089
घनश्याम उपाध्याय (गजनेर) – 📞 99500 44200
रविन्द्र कुमार जाजड़ा (गंगाशहर) – 📞 99291 89551
📍 संपर्क सूत्र
कोलायत – कन्हैयालाल साखी 📞 77908 57778
नोखा मंडी – मोहनलाल पंचारिया 📞 98293 37369
दियातरा – भंवरलाल उपाध्याय 📞 98297 94405
भाने का गांव – नेमचंद पंचारिया 📞 96804 88441
गजनेर – घनश्याम उपाध्याय 📞 99500 44200
देशनोक – रमेश कुमार शर्मा 📞 94144 51140
गंगाशहर – भागीरथ उपाध्याय 📞 94606 18421
बालाजी – गिरधारीराम जाजड़ा 📞 90793 87175
भेलू – संतोष पंचारिया 📞 98280 30594
मेघासर – आसुराम उपाध्याय 📞 94602 28153
लूणकरणसर – तोलाराम उपाध्याय 📞 94146 89931
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज परिमंडल बीकानेर (महर्षि गौतम मंदिर, कोलायत)
अध्यक्ष: जगदीश प्रसाद उपाध्याय (देशनोक) 📞 97992 53148
सचिव: नेमचंद पंचारिया (भाने का गांव) 📞 96804 88411
कोषाध्यक्ष: झमणलाल पंचारिया (कोलायत) 📞 98291 02813
समाज की ओर से सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे इस प्रेरणादायी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर समाज के गौरव को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

