बैंक अपडेट के नाम पर साईबर ठगों का जाल, बीकानेर में खाते से उड़ाए 4.20 लाख

बीकानेर

बैंक अपडेट के नाम पर साईबर ठगों का जाल, बीकानेर में खाते से उड़ाए 4.20 लाख

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां योनो एप अपडेट करने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए गए। मिली जानकारी के अनुसार, मरूधर नगर निवासी सुरेश कुमार सोलंकी ने साइबर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात कॉलर ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर योनो ऐप अपडेट करने का झांसा दिया। इसके बाद उनके खाते से करीब 4 लाख 20 हजार 700 रुपए निकाल लिए गए।

घटना का पता चलने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दी। साइबर पुलिस बीकानेर ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। अपील आमजन से कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऐप अपडेट के बहाने मांगी गई निजी जानकारी या ओटीपी साझा न करें, क्योंकि साइबर ठग इन्हीं तरीकों से लोगों के खातों से रकम निकाल रहे हैं।