पीबीएम अस्पताल से लौट रहें युवक पर आधा दर्जन युवकों नें लात घूंसो से बोला हमला
दैनिक खबरां,बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के रामदेव मंदिर चौक बान्द्राबास इलाके में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही हैं। इस संबंध में प्रार्थी पुनीत पंडित पुत्र विकास वाल्मीकि निवासी रामदेव चौक, स्कूल के सामने वाल गली बान्द्राबास ने रिपोर्ट दी कि वह 26 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पीबीएम अस्पताल से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रामदेव मंदिर चौक पर विजय नामक युवक व उसके 4-5 साथियों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोपियों ने पुनीत के चेहरे और आंख पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे उसकी आंख की हड्डी टूट गई। घायल पुनीत को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

